खाली पेट भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट खाने के 5 फायदे

खाली पेट भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट का एक साथ सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये सभी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो इस मिश्रण का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन इस मिश्रण का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। खाली पेट भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट का एक साथ सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Soaked Almonds, Peanuts And Walnuts On An Empty Stomach In Hindi

बादाम में पोषक तत्व- बादाम में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड मैंगनीज पाया जाता है।

मूंगफली में पोषक तत्व- मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम पाया जाता है।

अखरोट में पोषक तत्व- अखरोट में फाइबर, प्रोटीन. मैग्नीशियम, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं।

भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट के फायदे

हड्डियों को बनाए मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है, ऐसे में अगर आप भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट का एक साथ सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत (Strong Bones) बनाने में मदद करता है।

एनीमिया में फायदेमंद

अगर आपको एनीमिया (Anemia) की शिकायत है, तो आपको खाली पेट भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

दिल को रखे स्वस्थ

खाली पेट भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट का एक साथ करने से दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड और पोटेशियम कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन तंत्र बनाए मजबूत

खाली पेट भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट का एक साथ सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

खाली पेट भीगे बादाम, मूंगफली और अखरोट का एक साथ सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now