भीगी खुबानी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

भीगी खुबानी खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगी खुबानी खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खुबानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खुबानी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। खुबानी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप खुबानी का पानी में भिगोकर सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप रातभर में पानी में भीगी खुबानी का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि खुबानी में विटामिन ए, विटामिन बी , विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, फाइबर और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं भीगी खुबानी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भीगी खुबानी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Soaked Apricots In Hindi

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप भीगी खुबानी का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

भीगी खुबानी विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप भीगी खुबानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

भीगी खुबानी विटामिन ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप भीगी खुबानी का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

भीगी खुबानी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगी खुबानी कैल्शियम से भरपूर होती है। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगी खुबानी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम करने में फायदा मिलता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो भूख को कंट्रोल करता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

भीगी खुबानी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगी खुबानी विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए से भरपूर होती है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications