भीगे खजूर और अंजीर खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

भीगे खजूर और अंजीर खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे खजूर और अंजीर खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

खजूर और अंजीर का एक साथ सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खजूर और अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खजूर और अंजीर का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी खजूर और अंजीर का भिगोकर सेवन किया है। रोज सुबह भीगे खजूर और अंजीर का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। भीगे खजूर और अंजीर का एक साथ सेवन करने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं भीगे खजूर और अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भीगे खजूर और अंजीर खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Eating Soaked Dates And Figs In Hindi

खजूर में पोषक तत्व- खजूर आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फाइबर, जिंक, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

अंजीर में पोषक तत्व- अंजीर में आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

भीगे खजूर और अंजीर के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको भीगे खजूर और अंजीर का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी (Immunity) को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको भीगे खजूर और अंजीर का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

शरीर को दे इंस्टेंट एनर्जी

अगर आप भीगे खजूर और अंजीर का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी (Energy) मिलती है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन और प्रोटीन कमजोरी और सुस्ती को दूर करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप भीगे खजूर और अंजीर का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप भीगे खजूर और अंजीर का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now