भीगी सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

भीगी सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगी सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सौंफ का सेवन सेहत को काफी लाफ पहुंचाता है। क्योंकि सौंफ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सौंफ का सेवन वैसो तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सौंफ का भिगोकर सेवन किया है। रातभर पानी में भीगी सौंफ का अगले दिन सुबह खाली पेट सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। भीगी हुई सौंफ का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सौंफ में कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन-ए और विटामिन सी के अलावा पोटेशियम भी पाया जाता है। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं भीगी सौंफ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भीगी सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Soaked Fennel Seeds In Hindi

पाचन क्रिया में होता है सुधार

भीगी सौंफ का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज, अपच, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको भीगी सौंफ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से मेटबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप भीगी सौंफ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय काफी दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है, ऐसे में अगर आप भीगी सौंफ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व दर्द और ऐंठन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होने पर अगर आप भीगी सौंफ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद

भीगी सौंफ का सेवन ब्रेन हेल्थ (Brain Health) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से याददाश्त भी तेज होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।