रोज सुबह खाली पेट भीगे अंजीर खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ

रोज सुबह खाली पेट भीगे अंजीर खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह खाली पेट भीगे अंजीर खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

भीगे अंजीर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर का सेवन वैसे तो किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन भीगे अंजीर का सेवन अगर आप सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। रोज सुबह भीगे अंजीर का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि अंजीर प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं रोज सुबह खाली पेट भीगे अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह खाली पेट भीगे अंजीर खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Eating Soaked Figs On An Empty Stomach Every Morning In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोज सुबह खाली पेट भीगे अंजीर का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला जिंक, मैगनीशियम, विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Bosot Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन को बनाए बेहतर

अगर आप पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोज सुबह खाली पेट भीगे अंजीर का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।

वजन को करे कम

वजन कम (Weight loss) करने के लिए अगर आप खाली पेट भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

त्वचा को बनाए ग्लोइंग

अगर आप सुबह खाली पेट भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है, साथ ही त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाने चाहते हैं, तो आपको सुबह खाली पेट भीगे अंजीर का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने के लिए अगर आप सुबह खाली पेट भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन, प्रोटीन, विटामिन्स आपके शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment