भीगे अलसी के बीज खाने के 6 अद्भुत फायदे

भीगे अलसी के बीज खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे अलसी के बीज खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी के बीज का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अलसी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अलसी के बीज का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अलसी के बीज का भिगोकर सेवन किया है। रातभर पानी में भीगे अलसी का सुबह खाली पेट सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। भीगे अलसी का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अलसी डाइट्री फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड, प्रोटीन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं भीगे अलसी के बीज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भीगे अलसी के बीज खाने के 6 अद्भुत फायदे-Benefits Of Eating Soaked Flax Seeds In Hindi

वजन कम करने में मददगार

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप भीगे अलसी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भीगे अलसी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप भीगे अलसी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

भीगे अलसी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी के बीज विटामिंस से भरपूर होते हैं, जो फाइन लाइन्स, दाग-धब्बे और झुर्रियों से बचाते हैं, साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है।

बालों के लिए फायदेमंद

भीगे अलसी के बीज का सेवन बालों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी के बीज विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो बालों को घना और मजबूत (Strong Hair) बनाते हैं और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए भीगे अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।