एक साथ खाएं भीगे चने और किशमिश, मिलेंगे कई फायदे

एक साथ खाएं भीगे चने और किशमिश, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं भीगे चने और किशमिश, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भीगे काले चने का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भीगे काले चने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। भीगे चने का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भीगे चने का किशमिश के साथ सेवन किया है। भीगे चने और किशमिश का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। भीगे चने और किशमिश का एक साथ सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, खून की कमी दूर होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है। तो आइए जानते हैं भीगे चने और किशमिश एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं भीगे चने और किशमिश, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Soaked Gram And Raisins In Hindi

भीगे चने में पोषक तत्व- भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी और आयरन की भरपूर मात्रा होती है।

किशमिश में पोषक तत्व- किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6, विटामिन सी, विटामिन ई और मैंगनीज के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

भीगे चने और किशमिश के फायदे

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप भीगे चने और किशमिश का एक साथ सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का लेवल कम है, तो आपको भीगे चने और किशमिश का एक साथ सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप भीगे चने और किशमिश का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन और प्रोटीन शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप भीगे चने और किशमिश का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप भीगे चने और किशमिश का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) और बालों (Hair) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई और विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप भीगे चने और किशमिश का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications