खाली पेट भीगे चने के साथ खाएं किशमिश, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट भीगे चने के साथ खाएं किशमिश, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट भीगे चने के साथ खाएं किशमिश, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भीगे चने के साथ किशमिश का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो इस मिश्रण का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन इस मिश्रण का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। खाली पेट भीगे चने के साथ किशमिश का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, हड्डियों को लाभ पहुंचता है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट भीगे चने के साथ किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट भीगे चने के साथ खाएं किशमिश, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Soaked Gram And Raisins On An Empty Stomach In Hindi

भीगे चने में पोषक तत्व- भीगे चने कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन डी और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं।

किशमिश में पोषक तत्व- किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6, विटामिन सी, विटामिन ई और मैंगनीज मौजूद होता है।

भीगे चने और किशमिश के फायदे

कमजोरी करे दूर

अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है, तो आपको भीगे चने के साथ किशमिश का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट, आयरन और प्रोटीन शरीर को दिनभर ऊर्जावान (Energetic) रखने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट भीगे चने के साथ किशमिश का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

हड्डियों को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट भीगे चने के साथ किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

पाचन को बनाए बेहतर

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए खाली पेट भीगे चने के साथ किशमिश का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और पाचन में भी सुधार करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको खाली पेट भीगे चने के साथ किशमिश का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चना और किशमिश दोनों में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट भीगे चने के साथ किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा को बनाए ग्लोइंग

अगर आप खाली पेट भीगे चने के साथ किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications