खाली पेट खाएं भीगे चने, दूर रहेंगी कई बीमारियां

खाली पेट खाएं भीगे चने, दूर रहेंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं भीगे चने, दूर रहेंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

भीगे काले चने का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि काला चना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भीगे काले चने का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन भीगे चने का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। खाली पेट भीगे काले चने का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि काले चने में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं कि खाली पेट भीगे चने खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं भीगे चने, दूर रहेंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Soaked Gram On An Empty Stomach In Hindi

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप खाली पेट भीगे काले चने का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोर और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप खाली पेट भीगे चने का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए खाली पेट भीगे चने का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट भीगे चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

खाली पेट भीगे चने का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन, विटामिन ई जैसे तत्व त्वचा को हेल्दी रखने में और बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप खाली पेट भीगे चने का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए खाली पेट भीगे चने का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications