भीगे खसखस खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

भीगे खसखस खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे खसखस खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खसखस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खसखस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खसखस का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी भीगे खसखस का सेवन किया है। भीगे हुए खसखस का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। भीगे खसखस का सेवन करने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि खसखस प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, कॉपर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं भीगे खसखस खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भीगे खसखस खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Soaked Poppy Seeds In Hindi

पाचन में करे सुधार

अगर आप भीगे खसखस का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खसखस में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप भीगे खसखस का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि खसखस में हेल्दी फैट्स, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको भीगे खसखस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन सी अधिक होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप भीगे खसखस का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आपको एनर्जी (Energy) की कमी महसूस हो रही है, तो आपको खाली पेट भीगे खसखस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, आयरन पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद करता है।

तनाव को करे कम

आज के समय में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप भीगे खसखस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व तनाव को कम करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट भीगे खसखस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications