गर्मी में भीगी किशमिश खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

गर्मी में भीगी किशमिश खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में भीगी किशमिश खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

किशमिश का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन गर्मी के दिनों में कई लोग किशमिश खाने से कतराते हैं, क्योंकि किशमिश की तासीर गर्म होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप गर्मी के दिनों में किशमिश का भिगोकर सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए गुणकारी होते हैं। जी हां क्योंकि किशमिश को भिगोने से किशमिश की तासीर सामान्य हो जाती है। गर्मी के दिनों में भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि किशमिश विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और कॉपर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मी में भीगी किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में भीगी किशमिश खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Soaked Raisins In Summer In Hindi

खून की कमी को करे दूर

गर्मी के दिनों में अगर आप भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी को दूर किया जा सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

किशमिश ऊर्जा (Energy) का एक अच्छा स्रोत होती है। गर्मी के दिनों में इसे भिगोकर खाने से शरीर को ताजगी और ताकत मिलती है, जिससे दिनभर थकान और कमजोरी महसूस नहीं होती है।

हृदय के लिए फायदेमंद

किशमिश में पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, भीगी किशमिश का सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है, जिससे हृदय से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनती है मजबूत

किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत (Strong Immunr Power) बनाने में मदद करता है, जो आपको छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

गर्मी के दिनों में किशमिश का सेवन त्वचा (Skin) स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को दाग-धब्बों और झुर्रियों से बचाते हैं। किशमिश को भिगोकर खाने से त्वचा चमकदार, स्वस्थ और जवां बनी रहती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

गर्मी के दिनों में भीगी किशमिश का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications