रोज खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने के 8 फायदे

रोज खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

किशमिश का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। किशमिश का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर भी कर सकते हैं, लेकिन अगर आप भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। जी हां अगर आप रातभर पानी में भीगे किशमिश का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि किशमिश में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कॉपर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि रोज खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने के 8 फायदे-Benefits Of Eating Soaked Raisins On An Empty Stomach Daily In Hindi

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप रोजाना खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सतके हैं।

खून की कमी होती है दूर

किशमिश आयरन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोर और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

हड्डियों होती है मजबूत

अगर आप रोजाना नियमित रूप से खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करता है।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए अगर आप रोजाना खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। इसके लिए आप किशमिश के पानी का भी सेवन कर सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

किशमिश विटामिन ई से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से त्वचा स्वस्थ रहती है और त्वचा पर निखार आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications