पालक वाली दाल खाने से मिलते हैं ये 7 लाभ

पालक वाली दाल खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
पालक वाली दाल खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

पालक का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पालक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। पालक का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पालक वाली दाल का सेवन किया है। पालक वाली दाल खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी होती है। पालक वाली दाल का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं पालक वाली दाल खाने के क्या-क्या लाभ होते हैं।

youtube-cover

पालक वाली दाल खाने से मिलते हैं ये 7 लाभ-Benefits Of Eating Spinach Dal In Hindi

पालक में पोषक तत्व- पालक प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड का अच्छा सोर्स होता है।

दाल में पोषक तत्व- दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिंस, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

पालक और दाल के फायदे

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप पालक वाली दाल का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। कयोंकि पालक वाली दाल में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको पालक वाली दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पालक वाली दाल में पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप पालक वाली दाल का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप पालक वाली दाल का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको पालक वाली दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप पालक वाली दाल का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin)को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पालक वाली दाल में पाया जाने वाला विटामिन्स त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

मांसपेशियों को बनाए मजबूत

अगर आप पालक वाली दाल का सेवन करते हैं, तो यह मांसपेशियों (Muscles) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now