पालक का ढोकला खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

पालक का ढोकला खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
पालक का ढोकला खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरी सब्जियों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कई हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ऐसी ही एक हरी सब्जी पालक है, पालक का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी पालक के ढोकला का सेवन किया है। पालक का ढोकला खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। पालक के ढोकला का सेवन करने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही अन्य कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि पालक विटामिन सी, फाइबर, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं पालक का ढोकला खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

पालक का ढोकला खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Eating Spinach Dhokla In Hindi

खून की कमी दूर करे

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको पालक के ढोकला का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप पालक के ढोकला का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको पालक के ढोकला का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप पालक के ढोकला का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप पालक के ढोकला का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now