अंकुरित बादाम खाने के 5 फायदे

अंकुरित बादाम खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंकुरित बादाम खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बादाम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बादाम का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अंकुरित बादाम का सेवन किया है। अंकुरित बादाम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। बादाम को अंकुरित कर खाने से इसके गुण दो गुना बढ़ जाते हैं। अंकुरित बादाम का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अंकुरित बादाम में में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, विटामिन ई, विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अंकुरित बादाम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अंकुरित बादाम खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Sprouted Almonds In Hindi

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए अंकुरित बादाम का खाली पेट सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम को अंकुरित करने से यह काफी सॉफ्ट हो जाता है, जिसे पेट आसानी से पचा देता है। साथ ही इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप अंकुरित बादाम का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि अंकुरित बादाम हेल्दी फैट्स और फाइबर से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए अंकुरित बादाम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

मिनरल्स की नहीं होती है कमी

शरीर में किसी भी मिनरल्स की कमी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप अंकुरित बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मिनरल्स की कमी नहीं होती है, क्योंकि अंकुरित बादाम मिनरल्स से भरपूर होता है।

प्रोटीन से होता है भरपूर

अंकुरित बादाम प्रोटीन (Protein) से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप नियमित रूप से अंकुरित बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे मांसपसेशियां मजबूत होती है और मांसपेशियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है, साथ ही अंकुरित बादाम के सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now