अंकुरित मूंगफली खाने से होते हैं कई फायदे-Ankurit Mungfali Khane Ke Fayde

अंकुरित मूंगफली खाने से होते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंकुरित मूंगफली खाने से होते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूंगफली (Peanuts) का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप अंकुरित मूंगफली (Sprouted peanuts) का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि अंकुरित मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होती है और मूंगफली को भिगोने के बाद इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। अंकुरित मूंगफली में फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज, कॉपर, कैलिशयम, आयरन, सेलेनियम जैसे पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं अंकुरित मूंगफली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अंकुरित मूंगफली खाने से होते हैं कई फायदे (Ankurit Mungfali Khane Ke Fayde In Hindi)

पाचन तंत्र होता है मजबूत

अंकुरित मूंगफली का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी कई परेशानियां भी दूर होती है। क्योंकि अंकुरित मूंगफली में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

जोड़ों का दर्द होता है कम

अंकुरित मूंगफली का सेवन करने से जोड़ों के दर्द (Joint pain) की समस्या को दूर किया जा सकता है। क्योंकि अंकुरित मूंगफली में कैल्शियम मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन अर्थराइटिस के मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है।

खून की कमी होती है दूर

अंकुरित मूंगफली का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि अंकुरित मूंगफली में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

शुगर होता है कंट्रोल

अंकुरित मूंगफली का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अंकुरित मूंगफली का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि अंकुरित मूंगफली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

भूख न लगने की शिकायत होती है दूर

अंकुरित मूंगफली का सेवन करने से भूख न लगने की शिकायत दूर होती है। इसलिए अगर किसी को भूख न लगने की समस्या है, तो उसे रोजाना अंकुरित मूंगफली का सेवन करना चाहिए।

कैंसर होने का खतरा होता है कम

अंकुरित मूंगफली का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जनालेवा बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि अंकुरित मूंगफली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।