सर्दियों में शकरकंद का हलवा खाने के 6 फायदे

सर्दियों में शकरकंद का हलवा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में शकरकंद का हलवा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में गाजर, सूजी, बेसन का गर्मा गर्म हलवा खाना लोग बेहद पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी शकरकंद के हलवे का सेवन किया है। शकरकंद का हलवा खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शकरकंद के हलवे को बनाने में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, साथ ही शकरकंद पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। सर्दियों के मौसम में शकरकंद के हलवे का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि शकरकंद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ प्रोटीन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन ए, बी, सी और ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में शकरकंद का हलवा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में शकरकंद का हलवा खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Sweet Potato Halwa In Winter In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से आप आसानी से वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन अगर आप शकरकंद के हलवा का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करते हैं। जिससे आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

शरीर को पहुंचती है गर्माहट

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए शकरकंद के हलवा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि शकरकंद की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्माहट पुहंचाता है। जिससे शरीर का तापमान बना रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में शकरकंद के हलवा का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि शकरकंद में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करते हैं और आंखों को स्वस्थ रखते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में शकरकंद के हलवा का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गट बैक्टीरिया के ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं और पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर शकरकंद के हलवा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी (Energy) लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

शकरकंद के हलवे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है और इसको बनाने में चीनी की जगह का गुड़ का इस्तेमाल होता है। इसलिए डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर सीमित मात्रा में शकरकंद के हलवे का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। इसके सेवन से रक्त शर्करा का स्तर नहीं बढ़ता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications