दही में मिलाकर खाएं ये 7 चीजें, मिलेंगे कई फायदे

दही में मिलाकर खाएं ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में मिलाकर खाएं ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों का भंडार होता है। दही में कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है, पाचन स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसी चीजें में भी होती है, जिनका अगर आप दही में मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे दही के गुण और भी बढ़ जाते हैं, जी हां अगर आप दही में इन चीजों को मिलाकर खाते हैं, तो इससे कई बीमारियों से बचाव होता है। तो आइए जानते हैं दही में किन चीजों को मिलाकर सेवन करना चाहिए।

youtube-cover

दही में मिलाकर खाएं ये 7 चीजें, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating These Things Mixed With Curd In Hindi

दही और गुड़

दही में गुड़ (Jaggery) मिलाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। दही में गुड़ मिलाकर सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही एसिडिटी, अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

दही और भुना जीरा

दही में भुना जीरा (Roasted Cumin) मिलाकर खाना भी बेहद फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पाचन संबंधी समस्या दूर होती है।

दही और किशमिश

दही में किशमिश (Raisins) मिलाकर सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि किशमिश आयरन, पोटेशियम, फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है। दही में किशमिश मिलाकर खाने से खून की कमी दूर होती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

दही और प्याज

दही में प्याज (Onion) मिलाकर खाना भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। इस मिश्रण का सेवन करने से इम्यून पॉवर मजबूत होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

दही और शहद

दही में शहद (Honey) मिलाकर खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में मदद करता है।

दही और ड्राई फ्रूट्स

दही में ड्राई फ्रूट्स (Dry fruits) मिलाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, दही में काजू, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

दही और काली मिर्च

दही में काली मिर्च (Black Pepper) मिलाकर खाना भी फायदेमंद होता है। दही में काली मिर्च और हल्का सा नमक मिलाकर खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।