शहद के साथ मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, मिलते हैं कई लाभ- Shahad Ke Sath Milakar Khaye Ye Chize, Milte Hai Kai Laabh

शहद के साथ मिलाकर खाएं ये चीजें, मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
शहद के साथ मिलाकर खाएं ये चीजें, मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

शहद (Honey) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शहद का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती है, क्योंकि शहद में कार्बोहाइड्रेट, नायसिन, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और अमीनो एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसी चीजें भी होती है, जिनके साथ अगर आप शहद का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां शहद के साथ इन चीजों का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है, तो आइए जानते हैं किन-किन चीजों के साथ शहद का सेवन करना चाहिए।

शहद के साथ मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, मिलते हैं कई लाभ

शहद और लहसुन

शहद और लहुसन (Garlic) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लहसुन और शहद दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट शहद और लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कंट्रोल होता है। साथ ही अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है, तो वो भी कम होता है।

शहद और मुनक्का

शहद और मुनक्का (Munakka) का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई लाभ पहुंचता है। क्योंकि शहद के साथ-साथ मुनक्का भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप मुनक्का और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है। साथ ही इसका सेवन त्वचा के लिए भी लाभदायक साबित होता है।

शहद और त्रिफला

शहद और त्रिफला (triphala) का सेवन भी स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि त्रिफला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए शहद और त्रिफला के मिश्रण का सेवन करने से मोटापा कंट्रोल होता है, साथ ही इस मिश्रण का सेवन शुगर लेवल को भी कंट्रोल रखता है।

शहद और आंवला चूर्ण

शहद और आंवला चूर्ण (Amla Churna) का सेवन एक साथ कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप शहद और आंवला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-खांसी जैसी बीमारी ठीक होती है। साथ ही इसका सेवन हार्ट को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

शहद और लौंग

शहद और लौंग (cloves) का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। क्योंकि दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप शहद और लौंग का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे गले में खराश की शिकायत दूर होती है, साथ ही शहद और लौंग का मिश्रण लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।