खाली पेट खाएं त्रिफला चूर्ण, मिलेंगे कई लाभ

खाली पेट खाएं त्रिफला चूर्ण, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं त्रिफला चूर्ण, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

त्रिफला चूर्ण का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि त्रिफला चूर्ण औषधीय गुणों से भरपूर होता है। त्रिफला चूर्ण का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर करते हैं, लेकिन त्रिफला चूर्ण का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। जी हां खाली पेट त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि त्रिफला तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण है। इस मिश्रण में शक्तिशाली गुण पाए जाते हैं, यह विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं खाली पेट त्रिफला चूर्ण खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं त्रिफला चूर्ण, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Eating Triphala Powder On An Empty Stomach In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहि।ए क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है, जिससे वजन आसानी से कम होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

खाली पेट त्रिफला चूर्ण का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व एसिडिटी, अपच, गैस, ब्लोटिंग, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

खाली पेट त्रिफला चूर्ण का सेवन ओरल हेल्थ (Oral Health) के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि त्रिफला चूर्ण एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है, जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है, जिससे दांत और मसूड़ें मजबूत होते हैं।

सूजन कम करने में सहायक

शरीर में सूजन (inflammation) की समस्या कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में सहायक होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए खाली पेट त्रिफला चूर्ण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि त्रिफला चूर्ण में शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

खाली पेट त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। क्योंकि त्रिफला चूर्ण एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो आपके शरीर के इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

अगर आप रोजाना खाली पेट त्रिफला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद मिलती है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now