उड़द दाल की खीर खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

उड़द दाल की खीर खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
उड़द दाल की खीर खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

उड़द दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि उड़द दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। उड़द दाल का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी उड़द दाल की खीर का सेवन किया है। उड़द दाल की खीर का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि उड़द दाल में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं उड़द दाल की खीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

उड़द दाल की खीर खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Eating Urad Dal Kheer In Hindi

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप उड़द दाल की खीर का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

जोड़ों का दर्द करे दूर

सर्दियों के दिनों में अगर आप जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको उड़द दाल की खीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

सर्वाइकल में फायदेमंद

अगर आप सर्वाइकल के दर्द (Cervical Pain) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको उड़द दाल की खीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण सर्वाइकल में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप उड़द दाल की खीर का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व पिंपल्स, एक्ने जैसी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

मांसपेशियों को बनाए मजबूत

अगर आप उड़द दाल की खीर का सेवन करते हैं, तो यह मांसपेशियों (Muscles) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि उड़द दाल में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now