उड़द दाल की खिचड़ी खाने के फायदे

उड़द दाल की खिचड़ी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
उड़द दाल की खिचड़ी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

उड़द दाल की खिचड़ी खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। जी हां क्योंकि उड़द दाल की खिचड़ी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि उड़द दाल में फाइबर, आइसोफ्लेवोंस, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं उड़द दाल की खिचड़ी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

उड़द दाल की खिचड़ी खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Urad Dal Khichdi In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि उड़द दाल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया (Digestion) को दुरुस्त बनाता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर तरीके से होता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन मौजूद होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि उड़द दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही इसके सेवन से प्रोटीन की कमी को भी दूर किया जा सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि उड़द दाल की खिचड़ी फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ब्लड में ग्लूकोज और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment