खाली पेट अखरोट और शहद खाने के 5 फायदे

खाली पेट अखरोट और शहद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट अखरोट और शहद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, तो वहीं शहद भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो अधिकतर लोग अखरोट और शहद का सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अखरोट और शहद का एक साथ सेवन किया है। खाली पेट अखरोट और शहद का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करने से वजन को बढ़ाने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट अखरोट और शहद एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट अखरोट और शहद खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Walnuts And Honey On An Empty Stomach In Hindi

अखरोट में पोषक तत्व- अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई पाया जाता है।

शहद में पोषक तत्व- शहद एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।

अखरोट और शहद खाने के लाभ

वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं, तो आपको खाली पेट अखरोट और शहद के मिश्रण का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को बढ़ाने में प्रभावी माने जाते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अगर आप खाली पेट अखरोट और शहद के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती (Strong Bones) प्रदान करने में सहायक होते हैं।

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

अगर आप इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट अखरोट और शहद के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity)करने में मदद करते हैं। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में सुधार करे

खाली पेट अखरोट और शहद का एक साथ सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

खाली पेट अखरोट और शहद का एक साथ सेवन त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications