अखरोट के साथ खाएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे

अखरोट के साथ खाएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अखरोट के साथ खाएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट एक ड्राई फ्रूट्स है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। अखरोट का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अखरोट का गुड़ के साथ सेवन किया है। अखरोट और गुड़ का एक साथ सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। इस मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, फास्‍फोरस, ग्‍लूकोज, पोटैश‍ियम, विटामिन ए और व‍िटाम‍िन बी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। तो वहीं अखरोट प्रोटीन, ओमेगा 3, डाइटरी फाइबर, कैल्‍श‍ियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैश‍ियम, ज‍िंक, व‍िटाम‍िन सी, व‍िटाम‍िन ई, व‍िटाम‍िन ए, व‍िटाम‍िन के, फोलेट‍ जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं अखरोट और गुड़ एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अखरोट के साथ खाएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Walnuts And Jaggery In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

अखरोट और गुड़ विटामिंस से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप अखरोट का गुड़ के साथ सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कमजोरी होती है दूर

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप अखरोट और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा (Energy) प्रदान करने में सहायक होते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या से आज के समय में हर चौथा व्यक्ति परेशान हैं, ऐसे में अगर आप अखरोट का गुड़ के साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अखरोट का गुड़ के साथ सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, साथ ही इसका सेवन करने से त्‍वचा को पोषण भी मिलता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अखरोट और गुड़ का एक साथ सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

घुटने के दर्द में फायदेमंद

अगर आप सर्दियों के मौसम में घुटने के दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको रोजाना अखरोट और गुड़ का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व घुटने में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now