एक साथ खाएं अखरोट और खसखस, मिलेंगे कई फायदे

एक साथ खाएं अखरोट और खसखस, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं अखरोट और खसखस, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। तो वहीं खसखस भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी अखरोट और खसखस का एक साथ सेवन किया है। अखरोट और खसखस का एक साथ सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। अखरोट और खसखस का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों का भंडार होती है। अखरोट में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम और विटामिन बी6 जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं खसखस में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस जैसे गुण मौजूद होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अखरोट और खसखस के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं अखरोट और खसखस, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Walnuts And Poppy Seeds In Hindi

अनिद्रा में फायदेमंद

अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या होने पर अगर आप अखरोट और खसखस का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व नींद न आने की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अखरोट और खसखस का एक साथ सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

मेमोरी पॉवर बढ़ाने में मददगार

अखरोट और खसखस का एक साथ सेवन ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी मेमोरी पॉवर (Memory Power) को बढ़ाने में मदद करते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

अखरोट और खसखस का एक साथ सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया (Digestion) को दुरुस्त बनाता है और पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

मांसपेशियों के दर्द में फायदेमंद

मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द (Muscles pain) की समस्या होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप अखरोट और खसखस का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद गुण मांसपेशियों और जोड़ों में होने वाले दर्द को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications