खाली पेट खाएं अखरोट और किशमिश, मिलेंगे कई लाभ

खाली पेट खाएं अखरोट और किशमिश, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं अखरोट और किशमिश, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट और किशमिश का एक साथ सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो इस मिश्रण का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन इस मिश्रण का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट अखरोट और किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट खाएं अखरोट और किशमिश, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Eating Walnuts And Raisins On An Empty Stomach In Hindi

अखरोट में पोषक तत्व- अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई पाया जाता है।

किशमिश में पोषक तत्व- किशमिश में आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम विटामिन ई, विटामिन सी, प्रोटीन पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

अखरोट और किशमिश के फायदे

हड्डियों को बनाए मजबूत

खाली पेट अखरोट और किशमिश का सेवन हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप खाली पेट अखरोट और किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

शरीर को एनर्जेटिक रखे

अगर आपको कमजोरी और सुस्ती महसूस हो रही है, तो आपको खाली पेट अखरोट और किशमिश का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन, आयरन और कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

पाचन में सुधार करे

खाली पेट अखरोट और किशमिश का सेवन पाचन (Digestion)स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी दूर करे

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको खाली पेट अखरोट और किशमिश का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now