खाली पेट खाएं दूध में भीगे अखरोट, मिलेंगे ये 7 फायदे

खाली पेट खाएं दूध में भीगे अखरोट, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं दूध में भीगे अखरोट, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध में भीगे अखरोट का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध और अखरोट दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दूध में भीगे अखरोट का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप खाली पेट दूध में भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। खाली पेट दूध में भीगे अखरोट का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट दूध में भीगे अखरोट खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं दूध में भीगे अखरोट, मिलेंगे ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Walnuts Soaked In Milk On An Empty Stomach In Hindi

दूध में पोषक तत्व- दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ए, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

अखरोट में पोषक तत्व- अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं।

दूध और अखरोट के फायदे

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप खाली पेट दूध में भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट दूध में भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट दूध में भीगे अखरोट का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई इम्यूनिटी (Immunity) को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप खाली पेट दूध में भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप खाली पेट दूध में भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप खाली पेट दूध में भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह बालों (Hair) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई और प्रोटीन बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है।

याददाश्त को करे तेज

अगर आप खाली पेट दूध में भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड याददाश्त को तेज करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now