सिंघाड़ा का आटा खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

सिंघाड़ा का आटा खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सिंघाड़ा का आटा खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गेंहू, बाजरा, मक्के के आटे का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी सिंघाड़े के आटे का सेवन किया है। सिंघाड़े के आटे (Singhare Ka Aata) का उपयोग हलवा, बर्फी, पकोड़े, रोटी जैसी चीजों को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। साथ ही सिंघाड़ा का आटा पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। सिंघाड़े के आटे में पोटैशियम, जिंक, विटामिन बी, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सिंघाड़ा का आटा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सिंघाड़ा का आटा खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Water Chestnut Flour In Hindi

हड्डियां होती है मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से हड्डियों से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में सिंघाड़े के आटे को शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

आज के समय हर चौथा व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की बीमारी से परेशान हैं, लेकिन ऐसे में अगर आप सिंघाड़े के आटे को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सिंघाड़े के आटे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर सिंघाड़े के आटे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सिंघाड़े के आटे में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

तनाव कम करने में मददगार

आज के समय में तनाव (Stress) एक बहुत आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप सिंघाड़े के आटे का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

सिंघाड़े के आटा का सेवन बालों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, आयरन और विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को घना और मजबूत बनाता है, साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

सिंघाड़े के आटे का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now