गुणों से भरपूर होता है सफेद कद्दू, खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ

गुणों से भरपूर होता है सफेद कद्दू, खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुणों से भरपूर होता है सफेद कद्दू, खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारत में कई तरह की फल और सब्जियां खाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है सफेद कद्दू। सफेद कद्दू को आम भाषा में पेठा भी कहा जाता है। सफेद कद्दू का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। सफेद कद्दू का सेवन करने से वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सफेद कद्दू में विटामिन ए, विटामिन- बी 6, विटामिन सी और विटामिन ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, फोलेट, नियासिन और थायमिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं सफेद कद्दू के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुणों से भरपूर होता है सफेद कद्दू, खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Eating White Pumpkin In Hindi

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको सफेद कद्दू का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप सफेद कद्दू का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सफेद कद्दू में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन की मात्रा अच्छी पाई जाती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। सफेद कद्दू का नियमित सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती है और आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

अस्थमा में फायदेमंद

अस्थमा (Asthma) के मरीजों के लिए सफेद कद्दू का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सफेद कद्दू में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण रेस्पिरेटरी सिस्टम में होने वाले इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर अगर आप सफेद कद्दू को डाइट में शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

सफेद कद्दू विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप अपनी डाइट में सफेद कद्दू को शामिल करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now