कसरत से सुधरता है शारीरिक स्वास्थ: इस भागती-दौड़ती ज़िन्दगी में बिमारियों की संभावना बढ़ गयी है। नियमित एक्सरसाइज से शारीरिक रोगों का खतरा कम हो जाता है।
1. हृदय रोग: आजकल सबसे आम रोग है हृदय रोग। किसी भी तरीके की एक्सरसाइज आपका हृदय को मज़बूत और स्वस्थ बनाती है।
2. कोलेस्ट्रॉल होता है कम: एक्सरसाइज करने से शरीर का HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) बढ़ता है और LDL (बुरा कोलेस्ट्रॉल) कम होता है। हार्ट अटैक आने का एक बड़ा कारण कोलेस्ट्रॉल ही होता है।
3. हाई ब्लड प्रेशर: जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है उनके लिए एक्सरसाइज एक बढ़िया उपाय है। नियमित एक्सरसाइज हृदय को मज़बूत बनाती है जिससे हृदय को खून को शरीर के बाकी अंगों तक पहुंचाने में ज़्यादा ज़ोर नहीं लगाना पड़ता और ब्लड प्रेशर (रक्त चाप) सामान्य रहता है।
4. डायबिटीज़ (शुगर): शुगर को कंट्रोल करने में एक्सरसाइज बड़ी भूमिका निभाती है। कसरत से शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा कंट्रोल में रहती है जिससे डायबिटीज़ का खतरा कम होता है।
5. ऑस्टियोपोरोसिस (कमज़ोर हड्डियां): स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना ऑस्टियोपोरोसिस का अच्छा इलाज है। इससे शरीर की बोन डेंसिटी बेहतर होती है।
6. अल्जाइमर रोग (भूलने की बिमारी): अल्जाइमर रोग से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका एक्सरसाइज है। हिप्पोकैंपस दिमाग का वो हिस्सा होता जो इस रोग से सबसे पहले प्रभावित होता है। नियमित एक्सरसाइज इस हिस्से का बचाव करती है।
7. आर्थराइटिस (गठिया): नियमित एक्सरसाइज मसल्स के जोड़ को मज़बूती देती है और नम्यता बढ़ाती है। एक्सरसाइज ना करना जोड़ों के दर्द को बढ़ा देता है।
अब आप कसरत के फायदों से अच्छी तरह वाकिफ़ हो चुके होंगे। दिन की 30 मिनट की एक्सरसाइज ज़िन्दगी की गुणवत्ता को कई गुना बढ़ा सकती है।
लेखक: बिद्युत घोष, अनुवादक: उदित अरोड़ा
Published 16 Jul 2018, 15:08 IST