सर्दियों में भी करवाएं बच्चों को सिट्रस फ्रूट का सेवन

सर्दियों में भी करवाएं बच्चों को सिट्रस फ्रूट का सेवन
सर्दियों में भी करवाएं बच्चों को सिट्रस फ्रूट का सेवन

कई पेरेंट्स का मानना है कि सर्दियों में बच्चों को सिट्रस फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं, फलों का सेवन किसी भी मौसम में करना बहुत अच्छा होता है। अगर आप अपने बच्चे को सर्दियों में सिट्रस फलों का सेवन नहीं करवाते हैं, तो ये जान लें कि सर्दियों में भी खट्टे फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पेरेंट्स अक्सर ये समझते हैं कि सर्दी आते ही खट्टे फलों को बंद कर देना चाहिए कि कहीं बच्चों को सर्दी जुकाम न हो जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिट्रस फ्रूट का सेवन बच्चों के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे सर्दी जुकाम ठीक होती है। वहीं इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे बच्चों की अच्छी सेहत के लिए ये जरूरी होता है। आइए जानते हैं सर्दियों में बच्चों को सिट्रस फ्रूट खिलाने के फायदे।

सर्दियों में बच्चों को सिट्रस फ्रूट खिलाने के फायदे Benefits of feeding citrus fruits to children in winter in hindi

एंटीऑक्सीडेंट (anti oxidant) - फलों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। अगर आप बच्चों को सिट्रस फलों का सेवन करवाते हैं, तो बच्चों में मौसमी बीमारी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

इम्युनिटी बढ़ाये (Increase immunity) - सिट्रस फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इम्युनिटी बढ़ने से बच्चे कम बीमार पड़ते हैं। यही नहीं इसके सेवन से अगर बच्चों में जल्दी थकान हो जाती है, तो सिट्रस के सेवन से शरीर में ताकत आती है।

वजन कम करने में सहायक (Control Weight) - आजकल देखा जा रहा है कि कम उम्र में ही बच्चों का वजन तेजी से बढ़ रहा है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है उनका खानपान। इसलिए अगर आप अपने बच्चे को सिट्रस फ्रूट्स का सेवन करवाते हैं, तो इससे बच्चे का वजन नहीं बढ़ेगा और उसको ताकत भी मिलेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now