कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है गिलोय का काढ़ा, जानिए इसके अद्भुत फायदे

गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गिलोय (Giloy) एक पौधा है, जिसमें पान की तरह दिखने वाले पत्ते लगे होते हैं। गिलोय के कई औषधीय गुण होते हैं। इसलिए गिलोय को आयुर्वेदिक में अमृत माना जाता है। गिलोय का सेवन करने से कई बीमारियां जड़ से खत्म हो जाती है। क्योंकि गिलोय की पत्तियों में कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। गिलोय का उपयोग आप कई तरह से कर सकते हैं, जैसे गिलोय जूस, गिलोय का काढ़ा, गिलोय की गोलियां आदि, लेकिन अगर आप गिलोय के काढ़े (Giloy kadha) का सेवन करते हैं तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। गिलोय का काढ़ा पीने में बहुत कड़वा लगता है, लेकिन स्वास्थ्य को उतना ही लाभ पहुंचाता है। गिलोय शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है। साथ ही ब्लड को शुद्ध करता है और बैक्टीरिया (Bacteria) से लड़ता है। आइए जानते हैं गिलोय का काढ़ा पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है गिलोय का काढ़ा, जानिए इसके अद्भुत फायदे

इम्यूनिटी होती है मजबूत

जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, वो आसानी से किसी भी बीमारी की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। लेकिन अगर आप गिलोय के काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

डेंगू बुखार में फायदेमंद

डेंगू बुखार (Dengue Fever) की शिकायत होने पर गिलोय के काढ़े का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि डेंगू की शिकायत होने पर प्लेटलेट्स कम होने लगता है, लेकिन अगर आप गिलोय के काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे प्लेटलेट्स बढ़ता है। साथ ही डेंगू के बुखार में भी काफी हद तक आराम मिलता है।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

गिलोय के काढ़े का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज गिलोय के काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

सर्दी-खांसी की शिकायत होती है दूर

मौसम बदलने की वजह से सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप गिलोय के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गिलोय के काढ़े का सेवन करने से सर्दी-खांसी जैसे वायरल इंफेक्शन से छुटकारा मिलता है।

गठिया में फायदेमंद

गठिया (Arthritis) की शिकायत होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है, जिसकी वजह से उठने-बैठने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप गिलोय के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

विषाक्त पदार्थ निकलते हैं बाहर

शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप गिलोय के काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे कई बीमारियां दूर होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

गिलोय के काढ़े का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (SKin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गिलोय का काढ़ा पीने से ब्लड साफ होता है, जिससे स्किन पर निखार आता है, साथ ही स्किन संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now