गिलोय वटी के फायदे: Giloy Vati Ke 3 Fayde

गिलोय वटी के फायदे (फोटो - patrika)
गिलोय वटी के फायदे (फोटो - patrika)

गिलोय का उपयोग कई समस्याओं में किया जाता है, क्योंकि यह एक ऐसा चमत्कारी पौधा है, जो सभी तरह के मर्ज की दवा साबित होता है। गिलोय एक ऐसी औषधि है, जिसे अमृत तुल्य वनस्पति माना जाता है। गिलोय आयुर्वेदिक द्रष्टिकोण से रोगों को दूर करने में सबसे उत्तम औषधि के रूप में गिनी जाती है। गिलोय की एक सबसे अच्छी खासियत ये है कि यह जिस भी पेड़ पर चढ़ जाती है, उसके गुण को अपने भीतर चढ़ा लेती है। नीम पर चढ़ी हुई गिलोय सबसे उत्तम मानी जाती है। यह इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। जानते है गिलोय वटी के फायदे।

गिलोय वटी के फायदे -

डायबिटीज में फायदेमंद - आज के समय में लोगों को डायबिटीज की बीमारी बहुत आम बीमारी हो गई है। इस बीमारी का वैसे को जड़ से कोई इलाज नहीं है पर इसमें खाने पीने का ध्यान रखना जरूरी है। जिन लोगों को शुगर की बीमारी है उन्हें गिलोय वटी का सेवन करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह वरदान है।

दूर करे मोटापा - मोटापे से परेशान व्यक्ति को रोजाना गिलोय वटी का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन सुबह-शाम कर सकते हैं। इसके अलावा अगर पेट में कीड़े हो गए हों और कीड़े के कारण शरीर में खून की कमी हो रही हो तो पीड़ित व्यक्ति को कुछ दिनों तक नियमित रूप से गिलोय का सेवन कराना चाहिए।

इम्यूनिटी बढ़ाएं - गिलोय में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो व्यक्ति को खतरनाक रोगों से लड़कर शरीर को सेहतमंद रखते हैं। गिलोय किडनी और लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है और खून को साफ करती है। नियमित रूप से गिलोय का जूस पीने से रोगों से लड़ने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।