गोधन अर्क पीने के 3 फायदे : Godhan Ark Peeni Ke 3 Fayde

फोटो- patrika
फोटो- patrika

भारत में गाय माता को पूजा जाता है। वहीं गोधन अर्क गौ मूत्र से निकाले जाने वाले अर्क को कहते हैं। आपको बता दें कि गाय का दूध, गोबर ही नहीं बल्कि यहां तक कि गोधन अर्क भी हमारे जीवन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। गाय के दूध और गोबर के इस्तेमाल के बारे में तो सभी जानते हैं और इसका इस्तेमाल भी किया हो। गौ मूत्र के इस्तेमाल से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। गाय का दूध और गोधन अर्क कैंसर सहित 100 से अधिक बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। अगर बात गोधन अर्क के स्वाद की बात करें तो ये कसैला, कड़वा और तीखा होता है।यह आसानी से पचने वाला और गर्म होता है।

गोधन अर्क पीने के फायदे - Godhan Ark Peene Ke Fayde in Hindi

तिल्ली की बीमारी में - तिल्ली की बीमारी के बढ़ जाने पर गोधन अर्क से बनी औषधि का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए 0 ग्राम गोधन अर्क में नमक मिलाकर रोजाना उपयोग किया जाता है। इस बिमारी में प्रभावित जगह पर गोधन अर्क का सेक भी उपयोगी साबित हो सकती हैं।

कैंसर के लिए - व्यक्ति के शरीर में अगर कैंसर जैसी बीमारी लग जाए तो इस बीमारी की वजह से लोग दवा के सहारे ही चल पाते हैं। बता दें कि गोधन अर्क का प्रभाव थ्रोट कैंसर, फूड पाइप के कैंसर और पेट के कैंसर के लिए बहुत ही कारगर साबित हुआ है। जब शरीर में करक्यूमिन नामक तत्व की कमी होती है, तभी शरीर में कैंसर रोग विकसित होता है। गोधन अर्क में करक्यूमिन भरपूर मात्रा में होती है और पीने के बाद बहुत जल्दी पचता है जो बहुत ही प्रभावी होता है। इसलिए अगर आप रोजाना गोधन अर्क का सेवन करते हैं तो ये आपको बीमारियों से बचा भी सकता है।

उपयोग लिवर के स्वास्थ्य में - गोधन अर्क शरीर में ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है। यह ब्लड को फिल्टर करता है और शरीर में शुद्ध ब्लड को पहुंचाता है जिससे शरीर से बीमारियां दूर रहती हैं। यह लिवर की सूजन को कम करने के एक कारगर उपाय है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।