दूध के साथ गोंद कतीरा खाने के 7 फायदे

दूध के साथ गोंद कतीरा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध के साथ गोंद कतीरा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गोंद कतीरा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गोंद कतीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गोंद कतीरा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन गोंद कतीरा का सेवन अगर आप दूध के साथ करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होता है। दूध के साथ गोंद कतीरा का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तो वहीं दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं दूध के साथ गोंद कतीरा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दूध के साथ गोंद कतीरा खाने के 7 फायदे-Benefits Of Gond Katira And Milk In Hindi

हड्डियों को बनाए मजबूत

दूध के साथ गोंद कतीरा का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूती देता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए दूध के साथ गोंद कतीरा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का जोखिम भी कम होता है।

लू से करे बचाव

गर्मी के दिनों में अगर आप दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से लू (Loo) से भी बचाव होता है।

कमजोरी करे दूर

कमजोरी और थकान महसूस होने पर अगर आप दूध में गोंद कतीरा मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद प्रोटीन शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

अनिद्रा में फायदेमंद

अगर आप अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दूध में गोंद कतीरा मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से नींद अच्छी और गहरी आती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप दूध के साथ गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

खून की कमी करे दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप दूध के साथ गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फॉलिक एसिड हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now