दूध में गुलकंद के फायदे - Doodh Mein Gulkand Ke Fayde

दूध में गुलकंद के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
दूध में गुलकंद के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

गुलकंद (Gulkand), गुलाब के फूलों से बनाया जाने वाला खाद्य पदार्थ है। इसे आप भी अपने घर पर बना सकते हैं। कई लोग तो गुलाब की पत्तियों से गुलकंद बनाकर इसे रोजाना नियमित रूप से खाते भी हैं। अगर हम गर्मी की बात करें तो गर्मियों में गुलकंद का इस्तेमाल करना काफी लाभदायक हो सकता है।‌ लेकिन क्या आपको पता है अगर हम अपने दूध में गुलकंद मिलाकर पियें तो हम अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। गुलकंद का सेवन भी तमाम प्रकार से किया जाता है, इस लेख में हम गुलकंद को दूध में मिलाकर पीने के फायदे जानेंगे।

दूध में गुलकंद के फायदे - Doodh Mein Gulkand Ke Fayde In Hindi

वजन घटाने में मददगार (Helps in weight loss)

मोटापे के कारण कुछ कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। इस समस्या से बचे रहने के लिए मोटापे को कम करना बहुत जरूरी होता है, जिसके लिए आप गुलकंद का सेवन कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए गुलकंद का सेवन असरदार है।

कब्ज़ व पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए (Cures constipation)

पेट का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो यह कई बीमारियों की वजह बन सकता है। कब्ज की समस्या भी पेट से जुड़ी हुई है जो पाचन क्रिया के ठीक तरीके से ना होने के कारण लोगों को परेशान करती है। कब्ज को ठीक करने के लिए मैग्नीशियम पोषक तत्व की भी जरूरत होती है जो गुलकंद में पाया जाता है। कब्ज की समस्या से बचे रहने के लिए दूध के साथ आप भी गुलकंद का सेवन कर सकते हैं।

आँखों के स्वास्थ के लिए (Beneficial for eye health)

आंखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए गुलकंद हमारे लिए काफी लाभदायक असर दिखा सकता है। गुलकंद का सेवन करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह हमें अन्य नेत्र रोगों से भी बचाए रखने के लिए मदद करता है। दूध में मौजूद विटामिन-A की मात्रा के कारण दूध के साथ इसका सेवन करने से प्रभावी रूप में इसका फायदा मिलता है।

याददाश्त तेज़ करे (Boosts memory)

गुलकंद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा याददाश्त बढ़ाने के लिए सकारात्मक रूप से अपना प्रभाव दिखाती है। मेमोरी को बूस्ट करने के लिए कई प्रकार के खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह दी जाती है, जबकि दूध और गुलकंद का मिश्रण भी आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह आपके दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।