इसबगोल से भी डायबिटीज को दे सकते हैं मात, जाने कैसे करें सेवन

इसबगोल से भी डायबिटीज को दे सकते हैं मात, जाने कैसे करें सेवन (sportskeeda Hindi)
इसबगोल से भी डायबिटीज को दे सकते हैं मात, जाने कैसे करें सेवन (sportskeeda Hindi)

आज के समय में ज्यादातर लोग डायबिटीज से परेशान हैं। यह बीमारी किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है। वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे कंट्रोल में रखना काफी ज्यादा चैलेंजिंग भी होता है। क्योंकि अगर व्यक्ति अपने खानपान में जरा सी भी लापरवाही करता है तो डायबिटीज के लेवल को बढ़ने से कोई भी नहीं रोक सकता। ऐसी स्थिति में इसबगोल का सेवन बेहतर मदद कर सकता है। इसका सेवन करने से शुगर मेटाबालिज्म को तेज करने में मदद मिलती है। इसबगोल शरीर को शुगर डायजेस्ट करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार करता है। आप जब भी खाना खाते हैं, तो आहार से निकलने वाला शुगर आपके खून में ना मिलकर मल के साथ मिलकर शरीर से बाहर निकल जाता है। तो चलिए फिर जानते हैं, डायबिटीज में इसबगोल कैसे वरदान की तरह काम करता है।

कैसे करें इसबगोल का डायबिटीज में सेवन - Uses Of Isabgol Benefits In Sugar

1 . सबसे पहले एक से दो चम्मच इसबगोल की भूसी को पानी में अच्छी तरह से भिगो दें।

2 . इसके बाद इसबगोल को पानी में भिगोकर करीब आधे से एक घंटे के लिए छोड़ दें।

3 . फिर इस घोल में थोड़ा सा एलोवेरा का ताजा जेल और थोड़ा सा पानी मिलाएं।

4 . इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लेने के बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिला दें।

5 . फिर इन सभी चीजों को मिलाने के बाद ही इसका सेवन करें।

इसबगोल के सेवन का क्या है सही समय - Which Time To Eat Isabgol In Sugar

सबसे पहले डायबिटीज के मरीजों को इसबगोल का सेवन करने से पहले सही समय पता होना चाहिए। हालांकि इसे लेने का सही वक्त सुबह का समय ही माना जाता है। वहीं, इसका सेवन खाली पेट करना चाहिए। लेकिन आप इसका सेवन फास्टिंग शुगर को चेक करने के बाद भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इसका सेवन हर रोज नहीं करना है। आप हफ्ते में तीन दिन ही इसबगोल का सेवन करें। आपके इतना करने से ही आपका शुगर बैलेंस रहने लगेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment