गुड़, भुना चना और दूध से मिलते हैं ये 5 फायदे

गुड़, भुना चना और दूध से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुड़, भुना चना और दूध से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गुड़, भुना चना और दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये तीनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो अधिकतर लोग गुड़, भुना चना और दूध का सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन गुड़, भुना चना और दूध का सेवन अगर आप एक साथ करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं गुड़, भुना चना और दूध के सेवन से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

गुड़, भुना चना और दूध से मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Jaggery, Roasted Gram And Milk In Hindi

गुड़ में पोषक तत्व- गुड़ कैल्शियम, फोलेट, आयरन, विटामिन सी, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

भुने चने में पोषक तत्व- भुने चने में प्रोटीन, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं।

दूध में पोषक तत्व- दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ए, मैग्नीशियम पाया जाता है।

गुड़, भुना चना और दूध के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप गुड़, भुना चना और दूध का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको गुड़, भुने चने और दूध का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

शरीर को रखे गर्म

सर्दियों के दिनों में अगर आप गुड़, भुने चने और दूध का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। जिससे शरीर का तापमान सामान्य रहता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप गुड़, भुने चने और दूध का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आपको कमजोरी और सुस्ती महसूस हो रही है, तो आपको गुड़, भुने चने और दूध का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now