जामुन के बीज के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें सेवन का तरीका

जामुन के बीज के सेवन से मिलते हैं ये फायदे, जानें सेवन का तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)
जामुन के बीज के सेवन से मिलते हैं ये फायदे, जानें सेवन का तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)

जामुन गर्मियों के मौसम का एक लोकप्रिय फल है। जामुन फल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जामुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जामुन के साथ-साथ जामुन के बीज भी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं। जी हां क्योंकि जामुन के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जामुन के बीज का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि जामुन के बीज पोटेशियम, फाइबर के साथ-साथ शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं जामुन के बीज के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

जामुन के बीज के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें सेवन का तरीका-Benefits Of Jamun Seeds And Know How To Eat It In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए जामुन के बीज का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें एंटी डायबिटीक गुण पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

वजन को करे कम

बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप जामुन के बीज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम (Weight loss) करने में फायदा मिलता है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

ब्‍लड शुगर यानी रक्‍त शर्करा को कम करने के साथ जामुन के बीज रक्तचाप यानी ब्‍लड प्रेशर (Blood Pressure) को भी कम करने में फायदेमंद होते हैं। क्योंकि जामुन के बीज में एंटी-हाइपरटेंसिव प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर बॉडी को डिटॉक्स (Detox) करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप बॉडी डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो आपको जामुन के बीज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालते हैं, जिससे शरीर डिटॉक्स होता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप आम की गुठली का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए जामुन के बीज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

जामुन के बीज कैसे खाएं ?

जामुन के बीज का सेवन करने के लिए जामुन के बीजों का अच्छी तरह से धो लें और सुखा लें। इसके बाद जामुन के बीज को पीस लें और चूर्ण बना ले, अब आप इसका गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications