कदंब के पत्तों के फायदे

कदंब के पत्तों के फायदे (sportskeeda Hindi)
कदंब के पत्तों के फायदे (sportskeeda Hindi)

हमारे आस पास कई तरह के पेड़-पौधे होते हैं। जो हमारे जीवन में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई बार जानकारी के अभाव में आकर हम अपने आसपास मौजूद पेड़-पौधों के औषधीय गुणों को नहीं पहचान पाते हैं। ऐसे बहुत से पौधे हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। वहीं आयुर्वेद में विशेष महत्तव पाने वाला ऐसा ही एक पेड़ है, जिससे स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। कदंब का पेड़ उन्ही पेड़ में से एक है। चलिए जानते हैं कदंब से शरीर को होने वाले कई फायदों के बारे में।

youtube-cover

कदंब के पत्तों के फायदे : Benefits Of Kadamba Leaves In Hindi

डायबिटीज में मददगार -

डायबिटीज के रोगियों को कदंब की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। इसमें एंटी डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को नियंत्रित करते हैं और ब्लड शुगर के स्तर को भी सुधारते हैं।

घाव भरने में मददगार -

कदंब का उपयोग घाव भरने के लिए किया जाता है। कदंब की पत्तियों में घाव भरने वाले गुण मौजूद होते हैं, जो आपके घाव को जल्दी भरने में सहायता करते हैं।

बुखार से राहत दिलाए

बुखार होना वैसे तो एक आम समस्या है। इस समस्या को दूर करने के लिए पुराने समय से ही कदंब की छाल से बने काढ़े का उपयोग किया जाता रहा है। कदंब के पेड़ में एंटी बैक्टीरियल समेत कई गुण पाए जाते हैं, जो बुखार में काफी मददगार होते हैं। इसके लिए आप कदंब की बार्क या छाल की मदद से काढ़ा तैयार करें। यह थोड़ा कड़वा होता है, इसलिए आप चाहें तो इसमें शहद डालकर भी पी सकते हैं।

फंगल इंफेक्शन को कम करने के लिए -

त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ना, लालिमा आना, दाद या फिर खुजली को फंगल इंफेक्शन के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाने के कारण यह समस्या होती है। इस समस्या को दूर करने में कदंब आपकी मदद कर सकता है। कदंब के पेड़ में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। ऐसी समस्या से ग्रस्त लोग कदंब का सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications