कमरकस और गोंद के 3 फायदे: Kamarkas Aur Gond ke 3 Fayde

कमरकस और गोंद के फायदे (फोटो - easy my health)
कमरकस और गोंद के फायदे (फोटो - easy my health)

अक्सर लोग सर्दियों के मौसम में गोंद और कमरकस के लड्डू बनाकर खाते हैं। ये लड्डू बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आते हैं और इसके कई फायदे भी हैं। ठंड के मौसम में गोंद और कमरकस के लड्डू का सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। आमतौर पर गोंद के लड्डू को देसी घी, गोंद, नारियल का बूरा, बहुत सारे नट्स और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। वहीं कमरकस एक बहुत फायदेमंद औषधीय पौधा है, जो शरीर के लिए काफी लाभकारी साबित होता है। कमरकस की गोंद को लोग डिलीवरी होने के बाद मां को लड्डू में डालकर खिलाते हैं। इसके साथ ही कमरकस के फूल, बीज और छाल को दवाई में भी इस्तेमाल किया जाता है। भरपूर फायदों के लिए पहचाने जाने वाला कमरकस के अन्य लाभ क्या है जानें।

कमरकस और गोंद के फायदे -

शारीरिक कमजोरी दूर होती है - अगर किसी को दिनभर थकान, शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होती है, तो इस समस्या को दूर करने के लिए दूध में गोंद और कमरकस मिलाकर पिएं। इससे शरीर को अंदरूनी शक्ति मिलेगी।

हाथों-पैरों का जलन हो कम होती है - अगर किसी को हाथ - पैरों में जलन की समस्या रहती है तो इसे ठीक करने के लिए एक चम्मच गोंद कतीराऔर कमरकस को एक गिलास पानी में मिलाएं और सोने से पहले पी जाएं। गोंद हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी कम करता है।

मासिक धर्म नियमित करे - अगर किसी महिला के मासिक धर्म अनियमित हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए गोंद कतीरा , कमरकस और मिश्री को साथ में पीस कर 2 चम्‍मच दूध में मिला कर सेवन करें। इसके अलावा गोंद के लड्डू भी बना कर खाए जा सकते हैं। यही नहीं बच्‍चा होने के बाद भी गोंद के लड्डू खाने पर कमजोरी और माहवारी की गड़बड़ी भी ठीक हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।