बालों में कपूर का तेल लगाने के अद्भुत फायदे

बालों में कपूर का तेल लगाने के अद्भुत फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
बालों में कपूर का तेल लगाने के अद्भुत फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अक्सर पूजा-पाठ के दौरान घरों में कपूर का उपयोग किया जाता है। कपूर बालों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है, डैंड्रफ की समस्‍या दूर होती है और बाल घने-मुलायम और सिल्‍की बनते हैं। कपूर का तेल औषधीय गुणों से भरा है, जो ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है। अगर आप इसे नियमित रूप से उपयोग करते हैं तो बालों को बहुत लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं बालों में कपूर का तेल लगाने के फायदे।

youtube-cover

बालों में कपूर का तेल लगाने के अद्भुत फायदे : Benefits Of Kapoor Oil For Hair In Hindi

बालों की मजबूती के लिए -

अगर बालों में पोषक तत्वों की कमी, अतिरिक्त तनाव और प्रदूषण की वजह से बाल कमजोर बन जाते हैं, लेकिन हमारे बालों को ताकत देने के लिए कपूर का तेल बेहद प्रभावशाली माना जाता है।

कैसे करें प्रयोग -

इस तेल को कच्‍चे अंडे के साथ मिलाकर लगाएं। इसके लिए कपूर का तेल और कच्‍चा अंडा मिक्‍स करें और बालों पर लगाएं, खासकर की जड़ों पर। इस मिश्रण को बालों में कम से कम 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें।

बालों की ग्रोथ के लिए -

बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्या को दूर करने के लिए कपूर अच्‍छा होता है। क्‍योंकि यह उन्‍हें फिर से उगाने में मदद करता है और साथ ही पतले बालों को मोटा बनाता है। साथ ही हेयर फॉल को नियंत्रित करने के लिए कपूर के तेल से मालिश करें।

कैसे करें इसका प्रयोग -

सबसे पहले बराबर मात्रा में कपूर और नारियल का तेल मिलाएं और इसे अपने सिर और जड़ों में लगाएं। इसे अपने बालों में 20-30 मिनट तक रखें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें। अच्‍छा रिजल्‍ट पाने के लिए ऐसा सप्ताह में नियमित रूप से दो बार करें।

डैंड्रफ के लिए -

डैंड्रफ की समस्या से हर दूसरा इंसान परेशान है। लेकिन इस परेशानी को दूर करने के लिए कपूर के तेल की मदद से निपटा जा सकता है।

कैसे करें उयोग -

अपने खान-पान में हेल्‍दी चीजों को शामिल करने के अलावा आप कपूर के तेल से सिर की नियमित मालिश करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment