खाली पेट कीवी खाने के फायदे

खाली पेट कीवी खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
खाली पेट कीवी खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

आज के समय में हर कोई अपने आपको फिट रखना चाहता है। ऐसे में बहुत से लोग फिट रहने के लिए फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। क्योंकि फ्रूट्स में विटामिन, मिनिरल्स और प्रोटीन से भरपूर पाया जाता है। ऐसा इस एक फल है जो खाली पेट खाने से शरीर को बहुत लाभ पहुंचाता है। कीवी को विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी 6 का अच्छा सोर्स माना जाता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में सेलेनियम, सोडियम, कॉपर, जिंक, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नियशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयन और प्रोटीन पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं खाली पेट कीवी (Kiwi) खाने से क्या लाभ मिलता है।

youtube-cover

खाली पेट कीवी खाने के फायदे : Benefits Of Kiwi On Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी बूस्ट होती है -

बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। वहीं इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन एक बेहतरीन नुस्खा है। कीवी में मौजूद विटामिन सी और विटामिन के जैसे तत्व इम्यूनिटी बूस्टर का काम करते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक कीवी खाने से खांसी, जुकाम और सर्दी जैसे सीजनल फ्लू से भी बचा जा सकता है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है -

कीवी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के साथ-साथ दिल को भी दुरुस्त रखने में काफी मदद मिलती है। अगर कोई खाली पेट कीवी का सेवन करता है, तो इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्टबर्न जैसी समस्याओं की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

पेट साफ होता है -

फाइबर से भरपूर होने के कारण कीवी का सेवन पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाने में काफी लाभकारी होती है। अगर हर रोज खाली पेट कीवी का सेवन किया जाए तो इससे पेट साफ रहता है। साथ ही इससे कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या से भी निजात पायी जा सकती है। वहीं कीवी इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी बीमारियों को भी दूर रखने में भी मदद करती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications