गुणों से भरपूर होते हैं कीवी के बीज, जानें 7 फायदे

गुणों से भरपूर होते हैं कीवी के बीज, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुणों से भरपूर होते हैं कीवी के बीज, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कीवी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। कीवी का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कीवी के साथ-साथ कीवी के बीज भी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। जी हां क्योंकि कीवी के बीज भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। कीवी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। साथ ही कीवी के बीजों में विटामिन ए, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कीवी के बीज के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुणों से भरपूर होते हैं कीवी के बीज, जानें फायदे-Benefits Of Kiwi Seeds In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कीवी के बीज विटामिन सी से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप कीवी के साथ-साथ कीवी के बीज का भी सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर कीवी के बीजों का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी के बीजों में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो मल को मुलायम बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

कीवी के बीजों का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी के बीज विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में और स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

कीवी के बीजों का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ-साथ विटामिन सी से भी भरपूर होता है, जो बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

कीवी के बीजों का सेवन हार्ट (Heart) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

फ्री रेडिकल्स से होता है बचाव

फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कीवी के बीजों का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी के बीज एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके सेल्स को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

कीवी के बीजों का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी के बीज में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment