नींबू के छिलके के होतें है चमत्कारी फायदे ही फायदे!

There are miraculous benefits of lemon peel!
नींबू के छिलके के होतें है चमत्कारी फायदे ही फायदे!

नींबू के फायदे के बारे में हम सभी जानते हैं। नींबू पानी हमारे शरीर से गंदगी की सफाई कर देता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण हमारा स्किन ग्लो करने लगता है। नींबू का सबसे ज्यादा इस्तेमाल वजन घटाने के लिए किया जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि नींबू का छिलका भी काफी उपयोगी होता है। नींबू के छिलके कैलोरी में काफी कम होते हैं जिनमें फाइबर,विटामिन सी और डी लीमोनेन भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करता है और फैट को कम करने में मदद करता है. नींबू के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें एक चम्मच पाउडर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं,आइए जानते हैं नींबू के छिलके से क्या-क्या लाभ मिलता है।

-नींबू के छिलके में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ सकते हैं. नींबू के छिलके का पाउडर दांतों पर लगाने से कैविटी और मसूड़ो की सड़न से बचा जा सकता है

नींबू के छिलके के में हैं लाभकारी गुण! जानिए

नींबू के छिलको में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो डायबिटीज और हृदय संबंधित रोगों में लाभकारी होता है और शरीर की इम्युनिटी बूस्ट करता है. नींबू का छिलका एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है जो कई बैक्टीरिया और इन्फेक्शन से बचने में मदद कर सकता है.

youtube-cover

नींबू के छिलके के फायदे जाने के लिए आभी पढ़ें ये निम्नलिखित बिन्दुओं को ध्यान से:-

1. वजन कम करने में हैं लाभकारी

वजन कम करने में नींबू का छिलका काफी लाभकारी है। कई शोध में पाया गया है कि नींबू के छिलके में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो शरीर का वजन कम करने में कारगर हो सकते हैं।

2. ओरल हेल्थ का रखें ख्याल

ओरल हेल्थ के लिए भी नींबू का छिलका काफी कारगार है। जापान में हुए एक शोध की माने तो, नींबू के छिलके में कई तरह के जरूरी कंपाउंड पाए जाते हैं जैसे- 8-गेरानियोक्लिप्सोलारेन, 5-गेरानियोक्लिप्सोलारेन, 5-गेरानायलोक्सी, 7-मेथोक्साइकॉमरिन और फ्लोरिन। ये सभी तत्व संयुक्त रूप से मुंह के बैक्टीरिया को मारने के साथ ही उन्हें दोबारा पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

3. हड्डियां रहेंगी मजबूत

नींबू के सेवन से हड्डियां रहेंगी मजबूत
नींबू के सेवन से हड्डियां रहेंगी मजबूत

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम की बेहद जरूरत होती है। एक शोध की माने तो, नींबू के छिलके में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। कैल्शियम हड्डियों के निर्माण के साथ ही उन्हें मजबूती प्रदान करने और विकास करने में मदद करता है। ऐसे में नींबू का छिलका हड्डियों की मजबूती के लिए काफी लाभकारी माना गया है।

4. शरीर को डिटॉक्सीफाई करे

नींबू का छिलका विटामिन-सी से भरपूर होता है। कई शोध में बताया गया है कि, विटामिन-सी में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के साथ ही विषाक्त पदार्थों को दूर कर शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकते हैं।

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता को करे बूस्ट

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में नींबू के छिलके का उपयोग काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य में सुधार कर सकता है। इससे रोग प्रतिरोधक प्रणाली को बूस्ट किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj