गुणों से भरपूर होते हैं लीची के पत्ते, जानें फायदे

गुणों से भरपूर होते हैं लीची के पत्ते, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुणों से भरपूर होते हैं लीची के पत्ते, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लीची का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लीची पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लीची का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं लीची के साथ-साथ लीची के पत्ते भी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं। जी हां क्योंकि लीची के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। लीची के पत्ते का उपयोग करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि लीची के पत्ते फाइबर, विटामिन सी के साथ-साथ एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं लीची के पत्ते के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गुणों से भरपूर होते हैं लीची के पत्ते, जानें फायदे-Benefits Of Litchi Leaves In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको लीची के पत्तों का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए लीची की पत्तियों के चाय का सेवन कर सकते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

लीची की पत्तियों का सेवन हार्ट (heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि लीची की पत्तियों में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

सूजन कम करने में सहायक

शरीर में सूजन (Inflammation) की समस्या होने पर अगर आप लीची की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में सहायक होता है।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

अगर आप सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लीची की पत्तियों से बनी चाय का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद तत्व सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

कैंसर के खतरे को करे कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए लीची के पत्तियों का उपयोग बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि लीची की पत्तियां एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए लीची की पत्तियों का उपयोग फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए लीची के पत्ते का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि लीची के पत्ते में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now