मखाने के फायदे शुगर में : Makhane Ke Fayde Sugar Mein

फोटो- hari bhoomi
फोटो- hari bhoomi

मखाना जिसे एंटी-डायबिटिक प्रभावों के लिए जाना जाता हैं। मखाना शरीर में ग्लूकोज के स्तर में सुधार करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यदि किसी का ब्‍लड शुगर लेवल ऊपर-नीचे होता रहता है, तो उसे अपनी डाइट में मखानों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। सेहत पर मखाना कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसके सेवन से पेट जल्दी भरता है, जिससे अधिक देर तक बिना कुछ खाए रह सकते हैं। भुने हुए मखाने में सैचुरेटेड फैट और सोडियम नहीं होता है। इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। मखाना डायबिटीज के ट्रीटमेंट से लेकर मैनेजमेंट तक में लाभ पहुंचाता है। जानते हैं मखाना कैसे ब्‍लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है।

शुगर के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद हैं मखाना -

डायबिटीज रोगियों को जरूर खाना चाहिए मखाना - डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए मखाना खाना बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और साथ ही कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। हेल्दी डाइट के दबाव में डायबिटीज रोगी परेशान रहते हैं। अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं, तो डेली डाइट में मखाने को शामिल कर सकते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए मखाना ब्रेकफास्ट में सबसे अच्छा नाश्ता हो सकता है।

मखाने के अन्य फायदे -

ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है - मखाने में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है और सोडियम की मात्रा कम होती है। वहीं अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसके लिए मखाने का सेवन लाभकारी होता है।

हड्डियों को मजबूत रखता है - मखाने में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है इसलिए इनके सेवन से हड्डियां और दांतों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

मखाने में मौजूद पोषक तत्व -

मखाने में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, हेल्दी फैट, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम, अम्ल और विटामिन-बी आदि होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan