मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने के 5 फायदे

मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने में जितना ही स्वादिष्ट लगता है, उतना ही सेहत के लिए भी गुणकारी होता है। जी हां क्योंकि मक्के की रोटी और सरसों का साग दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मक्के की रोटी और सरसों के साग का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने के 5 फायदे-Benefits Of Makka Roti And Sarso Saag In Hindi

मक्के में पोषक तत्व- मक्का राइबोफ्लेविन, फास्फोरस, पोटेशियम, लोहा, कैल्शियम, जस्ता और विटामिन बी से भरपूर होता है।

सरसों के साग में पोषक तत्व- सरसों के साग में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन के, मैंगनीज, कैल्शियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी पाया जाता है।

मक्के की रोटी और सरसों के साग के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको मक्के की रोटी और सरसों के साग का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मक्के की रोटी और सरसों का साग का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

गठिया में फायदेमंद

अगर आप गठिया (Gout) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मक्के की रोटी और सरसों के साग का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण गठिया में होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप मक्के की रोटी और सरसों के साग का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

अगर आप मक्के की रोटी और सरसों के साग का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now