केवल आम ही नहीं गुठलियां भी सेहत को पहुंचाती हैं ये 6 लाभ

केवल आम ही नहीं गुठलियां भी सेहत को पहुंचाती हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
केवल आम ही नहीं गुठलियां भी सेहत को पहुंचाती हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम के साथ-साथ आम की गुठलियां भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। जी हां आम की तरह आम की गुठलियां भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आम की गुठलियों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि आम की गुठलियों में विटामिन बी 6 , प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी, डाइट्री फाइबर और अमीनो एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं आम की गुठलियों के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

केवल आम ही नहीं गुठलियां भी सेहत को पहुंचाती हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Mango Kernel In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप आम की गुठलियों का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप आम की गुठलियों का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको आम की गुठलियों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आम की गुठलियों में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

आम की गुठलियां पोटेशियम से भरपूर होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। आम की गुठली का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

पीरियड्स (Periods) के समय महिलाओं को काफी दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है। ऐसे में अगर महिलाएं आम की गुठली का सेवन करती हैं, तो इसमें मौजूद एनाल्जेसिक गुण दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

दस्त और कब्ज में फायदेमंद

दस्त (Diarrhea) और कब्ज (Constipation) जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए आम की गुठली के पाउडर का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप रोजाना एक चम्मच आम की गुठली के पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications