मनुका शहद के 5 फायदे- Manuka Shahad Ke Fayde

मनुका शहद के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मनुका शहद के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शहद (Honey) का सेवन तो आप सभी लोगों ने किया होगा, शहद के फायदों के बारे में भी सभी लोग जानते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी मनुका शहद (Manuka Honey) का सेवन किया है, मनुका शहद का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मनुका शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है, मनुका शहद का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि मनुका शहद में एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं मनुका शहद के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मनुका शहद के 5 फायदे

1- गले में खराश या गले में सूजन (sore throat) की शिकायत होने पर मनुका शहद का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मनुका शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से खराश और सूजन की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

2- चोट या घाव लगने पर मनुका शहद का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मनुका शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, साथ ही मनुका शहद एक एंटी सेप्टिक की तरह काम करता है। इसलिए अगर आप घाव या चोट लगने पर अगर आप मनुका शहद को लगाते हैं, तो इससे घाव जल्दी भर जाते हैं।

3- पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर भी मनुका शहद का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप मनुका शहद का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

4- मौसम बदलने की वजह से सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होना एक आम बात है, लेकिन सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर अगर आप मनुका शहद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

5- पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप चेहरे पर मनुका शहद लगाते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मनुका शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो पिंपल्स की शिकायत से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।